• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Local Train youth
Written By
Last Updated : Saturday, 11 August 2018 (00:42 IST)

ट्रेन में किकी करने वाले 3 लड़कों को मिली स्टेशन साफ करने की सजा

Local Train
मुंबई। मुंबई के 3 लड़कों को ट्रेन में किकी करने की सजा के रूप में 3 दिन तक स्टेशन की साफ-सफाई में हाथ बंटाना होगा। यह खतरनाक किकी चैलेंज खेल अब कार से ट्रेन तक पहुंच गया है। इस दौरान उन्हें जिससे भी बात-मुलाकात हो, उसे बताना होगा कि किकी चैलेंज काफी खतरनाक होता है।
 
 
ये अनोखी सजा मुंबई के ही एक रेलवे कोर्ट ने सुनाई है। तीन लड़कों निशांत शाह, ध्रुव शाह और श्याम शर्मा ने कुछ दिन पहले विरार की लोकल ट्रेन में किकी चैलेंज किया था। ये यहीं के निवासी थे। इन्होंने चलती ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर डांस किया और ट्रेन के रफ्तार पकड़ने पर वापस चढ़ गए। 2 लड़के किकी चैलेंज ले रहे थे और तीसरा वीडियो बना रहा था।
 
लड़कों ने ये वीडियो फुंचू इंटरटेनमेंट नाम से एक यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर दिया। इसे 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इनमें मुंबई पुलिस भी थी। पुलिस ने वीडियो और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया और कोर्ट ने उनको समझाइश के साथ स्टेशन साफ करने की सजा दी।