Hanuman Chalisa

शराब के नशे में धुत शख्स ने अजगर को गले में लपेटा, गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 मई 2024 (16:34 IST)
पत्तनमथिट्ठा (केरल)। केरल के पत्तनमथिट्टा में एक शराबी नशे की हालत में नहर के किनारे से एक अजगर (python) को पकड़कर उसे अपनी गर्दन में लपेटने के कारण मुसीबत में फंस गया। वन अधिकारियों ने सोमवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर में मतदान केंद्र से भाई की आतंकवादी से अपील
 
पत्तनमथिट्टा के अडूर के पास स्थित एक शराब की दुकान के सामने जब शख्स ने रविवार को अपनी गर्दन में अजगर को लपेटा तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का मानना था कि बाढ़ के पानी में बहकर अजगर शहर में आ गया था।
 
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें व्यक्ति नहर से अजगर लाते हुए और उसे अपनी गर्दन में लपेटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह अजगर के फन पर हाथ फेरता हुआ भी दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद लोगों से उसे छूने के लिए कह रहा है।
 
प्राप्त जानकारी के आधार पर अडूर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसके पास से अजगर को बरामद कर लिया। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वन्यजीव अधिकारी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 
उन्होंने बताया कि कोनी के एक पशु बचाव केंद्र में अजगर को स्थानांतरित कर दिया गया और इस संबंध में अदालत के आदेश के आधार पर अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को आज दिन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

भोपाल में 1 अप्रैल से 740 लोकेशन पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, कलेक्टर गाइडलाइन में बढोत्तरी को मंजूरी

मध्यप्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर नए नियम लागू, 3 महीने की खपत के आधार पर मिलेगी गैस

LIVE : दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

घुसपैठ को लेकर CM धामी की कड़ी चेतावनी, बोले- घुसपैठिए जहां से आए वहीं भेजे जाएंगे, धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

ट्रंप बोले- 5 दिन नहीं होगा हमला, लेकिन इजराइल ने ऊर्जा ठिकानों पर कर दी स्ट्राइक! ईरान का कड़ा पलटवार

अगला लेख