Hanuman Chalisa

वैशाख मास में दान देने का है खास महत्व, जानें किन चीज़ों का करते हैं दान

WD Feature Desk
गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (11:17 IST)
Vaishakh maas ka daan: चैत्र माह के बाद बैशाख माह प्रारंभ हो गया है। 24 अप्रैल 2024 से बैशाख मास प्रारंभ हुआ है। इस माह में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, गंगा सप्तमी, वरुथिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी, बुद्ध पूर्णिमा और नारद जयंती प्रमुख त्योहार रहते हैं। हिंदू पुराणों में वैशाख मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी बताया गया है। देव पूजा, दान और पुण्य के लिए यह मास श्रेष्ठ है।
ALSO READ: varuthini ekadashi : वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा
देवों, पितरों और ऋषि मुनियों को करना है प्रसन्न तो करें ये 6 प्रकार के दान:-
 
1. इस माह में प्याऊ लगाकर पशु पक्षियों के लिए अन्न- जल की व्यवस्था करना, राहगीरों को जल पिलाना पुण्य का कार्य माना गया है। ऐसा करने से सीधे विष्णुलोक की प्राप्ति होती है।
 
2. इस माह में छायादार वृक्ष की रक्षा करना, वृक्ष लगाना और उन्हें नित्य जल अर्पण करना भी पुण्य का कार्य है। इससे सभी तीर्थों की यात्रा का फल मिलता है।
 
3. इस माह में जरूरतमंदों को पंखा दान करना चाहिए इससे श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होकर पापों से मुक्त कर देते हैं।
ALSO READ: Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
4. कहते हैं कि इस माह में यदि जो व्यक्ति किसी जरूरतमंद को पादुका यानी जूते चप्पल दान करता हैं, वह यमदूतों का तिरिस्कार करके श्रीहरि के लोक को प्राप्त करता है।
 
5. इस माह में  जरूरतमंदों व गरीबों को वस्त्र, फल और शरबत दान करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
6. इस माह घी का दान करने से अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
ALSO READ: Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हर संकट से रक्षा करेंगे पवनपुत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अप्रैल, 2026)

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी को बेहद प्रिय हैं ये 7 भोग, पूजा में जरूर लगाएं

अगला लेख