suvichar

श्रावण मास में सावन पूर्णिमा व्रत कैसे करें, जानिए

Webdunia
गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (10:57 IST)
Sawan Purnima Vrat 2022 : 11 अगस्त 2022 गुरुवार को रक्षाबंधन के त्योहार के साथ ही श्रावणी उपाकर्म और श्रावण पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। गुजरात में पवित्रोपना, मध्य भारत और उत्तर भारत में इस दिन व्रत रखा जाता है जिसे कजरी पूनम का व्रत भी कहा जाता है। आओ जानते हैं कि कैसे करते हैं व्रत और क्या है इसका महत्व।
 
 
कैसे करते हैं व्रत :
1. इस दिन महिलाएं नित्य कर्म से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लेती हैं।
 
2. व्रत से पहले नवमी के दिन पेड़ के पत्तों से बने पात्र में मिट्टी डालकर जौ बोया जाता है और पूर्णिमा के दिन जौ के इन पात्रों को लेकर नदी में विसर्जित किया जाता है। 
 
3. महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पुत्र की लंबी आयु और उसके सुख की कामना करती हैं।
 
4. व्रत का पारण रात्रि के चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है या अगले दिन।
 
5. इस दिन चंद्र को अर्घ्य भी अर्पित करते हैं। पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
 
6. इस दिन गाय को चारा, चीटियों और मछलियों को आटा व दाने डालना चाहिए।
 
7. इस दिन विष्णु-लक्ष्मी के पूजन और दर्शन से सुख, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
महत्व :  
1. दक्षिण भारत में इस दिन नारियली पूर्णिमा और अवनी अवित्तम मनाई जाती है।
 
2. इस दिन अमरनाथ की पवित्र यात्रा का समापन होता है।
 
3. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है और कांवड़ यात्रा संपन्न होती है।
 
4. इस दिन व्रत रखने से पुत्र की आयु लंबी होती है और सभी तरह के चंद्रदोष दूर हो जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

01 April Birthday: आपको 1 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को बन रहा है दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती पर करें ये प्रमुख 5 अचूक उपाय, चमत्कार होगा

अगला लेख