suvichar

पौष पूर्णिमा का क्या है महत्व, जानिए स्नान और दान की महिमा

Webdunia
इस साल यह पूर्णिमा 6 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं। पौष पूर्णिमा को ही भगवती दुर्गा के शाकंभरी स्वरूप का अवतरण हुआ था। इसलिए इसे शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते हैं।
 
पौष पूर्णिमा व्रत महत्व- पौष पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति स्नान, दान और तप-व्रत करता है उसे पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य देव एवं चंद्रमा की आराधना करने से दुख दूर होने की मान्यता है। पूर्णिमा तिथि चंद्रदेव को समर्पित की जाती है। सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देना शुभ फलकारी माना जाता है, जबकि चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा कर व्रत का पारण करना चाहिए।
 
पूर्णिमा दान- पौष पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से कुंडली में स्थित चंद्र दोष दूर होता है। ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा पर चावल तथा दूध का दान शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सीदा और कपड़ों का दान करने से भी पुण्यफल की प्राप्त होती है। इसमें तिल, गुड़, कंबल तथा ऊनी वस्त्र का विशेष रूप से दान देना चाहिए।
 
पूर्णिमा स्नान- इस दिन से कल्पवास भी शुरू हो जाता है। कल्पवासी माघ मेले के सभी प्रमुख स्नानों पर स्नान तथा दान करते हैं। माघ मेले का दूसरा स्नान पौष पूर्णिमा पर होगा। कल्पवास का समापन माघी पूर्णिमा के दिन होता है।

कल्पवासी पौष पूर्णिमा से एक-दो दिन पहले मोक्ष की कामना लेकर यहां आकर संगम किनारे तपस्या करते हैं। पौष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और सूर्य व चंद्र देव को जल देने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान से व्यक्ति को मोक्ष मिलता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ALSO READ: पौष पूर्णिमा कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और 10 आसान उपाय

ALSO READ: पौष पूर्णिमा के दिन 3 काम जरूर करें रिश्तों में आएगी खुशियां और मिठास

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

Mata kushmanda: नवरात्रि की चतुर्थी की देवी मां कूष्मांड: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

गणगौर ईसर-गौरी की अमर कथा: प्रेम, परीक्षा और सुहाग का वरदान

अगला लेख