Biodata Maker

भगवान ऋषिकेश की पूजा होगी द्वादशी तिथि को, जानिए ऋषिकेश का क्या है अर्थ

सोमवार, 22 अगस्त 2022 (16:49 IST)
भगवान श्रीहरि विष्णु के एक स्वरूप को ऋषिकेश भी कहा जाता है। भाद्रपद की एकादशी और द्वादशी तिथि के दिन उनके इस स्वरूप की पूजा होगी है। खासकर भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के हृषीकेश रूप की पूजा की जाती है।
 
ऋषिकेश शब्द का अर्थ : ऋषिकेश का शब्दिक अर्थ यदि हम निकाले तो होता है ऋषियों के केशया ऋषियों जैसे केश या बाल। परंतु इसका यह अर्थ नहीं होता है। प्रारंभ में भगवान विष्‍णु को हरिकेश या हृषिकेश कहा जाता था। संबभवत: यही बाद में ऋषिकेश हो गया।
 
हृषीकाणामीन्द्रियाणामीशः हृषिकेशः
अर्थात् वे (हृषीक=) इन्द्रियों के भी ईश्वर हैं इसीलिए हृषीक+ईश=हृषीकेश हैं। 
 
हृष्टा जगत् प्रीतकराः केशा रश्मयो ऽस्य हृषीकेशः।
गो का एक अर्थ इन्द्रियां भी होता है। जिसके पति या ईश्वर होने के कारण वे गोप हैं। उनके पूर्ण वश में इन्द्रियां हैं इसीलिए वे परमात्मा हैं। वे हर्षित होते हैं इसलिए भी हृषिकेश हैं। उनकी रश्मियों (सूर्य) से जगत् प्रीति करता है इसलिये भी वे हृषिकेश हैं।
 
गुडानिद्राआलस्यं इन्द्रियाणि वा तस्य ईशः अर्थात् जिसने निद्रा या आलस्य अथवा माया को जीत लिया वह गुडाकेश है। गीता में गुडाकेश अर्जुन को भी कहा गया है। वैसे यह नाम देवाधिदेव महादेव का भी है।
कैसे करें पूजा : 
1. इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकार नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पहले तिल के पानी से स्नान करें।
 
2. फिर सफेद या पीले कपड़े पहनकर सोलह प्रकार की चीजों से भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। 
 
3. पंचामृत के साथ ही शंख में दूध और जल मिलाकर भगवान का अभिषेक करें। ऐसा करने से महायज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।
 
4. इसके बाद तुलसी पत्र चढ़ाकर केला या किसी भी मौसमी फलों का नैवेद्य लगाएं।
 
5. अंत में आरती उतारें और प्रसाद का वितरण करें। 
 
6. शाम को भी प्रभु की पूजा और अरती करें और फिर दूसरे दिन व्रत का पारण करें या तिथि समाप्ति के बाद व्रत का पारण करें। 
 
लाभ : इस दिन व्रत रखने से शारीरिक कष्ट दूर रोते हैं। जाने-अनजाने में हुए पाप कट जाते हैं। नदी में स्नान और तीर्थ में दान करना अश्वमेध यज्ञ के बराबर माना गया है।
 
ऋषिकेश : भारत में उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश नामक एक पावन और पवित्र नगरी है जहां ध्यान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेशद्वार माना जाता है। यह स्थान शिव, राम, कृष्ण और ऋषि राभ्या की कथा से जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि ऋषि राभ्या ने कठोर तपस्या किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ऋषिकेश के अवतार में प्रकट हुए थे। तब से इस स्थान को 'ऋषिकेश' नाम से जाना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मार्च, 2026)

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

नवार्ण मंत्र इतना शक्तिशाली क्यों माना जाता है? ग्रह शांति और शक्ति साधना से जुड़ा रहस्य

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च, जानें करियर, परिवार, स्वास्थ्य और रोमांस के बारे में

अगला लेख