• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Rajasthan congress first list
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , Friday, 16 November 2018 (07:31 IST)

राजस्थान कांग्रेस ने जारी की 152 प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव मैदान में इन दिग्गजों को उतारा

Rajasthan
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं। 
 
कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
 
बुधवार को ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की।
webdunia

webdunia

webdunia



webdunia
ये भी पढ़ें
मुश्किल में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, मुजफ्फरपुर में दर्ज हुई FIR