• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Rahul Gandhi met Digvijay Singh
Last Modified: Wednesday, 17 October 2018 (09:52 IST)

मध्य प्रदेश : नाराज दिग्विजय को मनाने के लिए खुद आगे आए राहुल गांधी

Digvijay Singh
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनाव से ठीक पहले लगता है एक बार फिर सबकुछ सही नहीं चल रहा है। पहले टिकटों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं में दूरियों की खबर सुर्खियों में आईं तो अब यह खबर खूब चर्चा में है कि दिग्विजय सिंह पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज हो गए हैं। मंगलवार को दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिग्विजय सिंह ये कहते नजर आए कि उनके चुनाव प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया।
webdunia

कमलनाथ से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक दिग्विजय सिंह को मनाने में जुट गए। कमलनाथ ने कहा कि वो खुद दिग्विजय सिंह से बात करेंगे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताया, लेकिन जब इसके बाद भी बात नहीं बनी तो दिग्विजय को मनाने के लिए खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगे आए। ग्वालियर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को खुद ग्वालियर बुलाया। बताया जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने दिग्विजय से पूरे मसले पर चर्चा की।

इसके बाद दिग्विजय राहुल गांधी के साथ ही ग्वालियर से दिल्ली चले गए। वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि आज दिल्ली में राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को एकसाथ बैठाकर इस पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी के सामने भी इस पूरे मामले पर चर्चा हो सकती है।
ये भी पढ़ें
सबरीमाला मंदिर : भगवान के अधिकारों के लिए IIT से पढ़े इंजीनियर वकील ने भी लड़ा था केस, जाने क्या है विवाद