• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Rahul Gandhi Digvijay Singh
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Modified: भोपाल , Monday, 17 September 2018 (11:26 IST)

राहुल की सभा से 'गायब' दिग्विजय सिंह, सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी

Rahul Gandhi
भोपाल। राहुल गांधी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी अपने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से किनारा करती हुई  दिखाई दे रही है। सभा स्थल भेल दशहरा मैदान पर पार्टी के बड़े नेताओं के जो कटआउट लगे हैं, उसमें  दिग्विजय सिंह का कटआउट शामिल नहीं है। 
webdunia
भेल दशहरा मैदान में लगे पोस्टर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, विवेक तनखा, सुरेश पचौरी के साथ ही अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया के कटआउट तो शामिल हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह का कटआउट नहीं है। इसको लेकर सियासत गर्मा गई है।
 
भाजपा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस पर जहां चुटकी लेते हुए इसे आपसी गुटबाजी बताया, वहीं खुद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्होंने खुद पोस्टर लगाने से मना किया था।
ये भी पढ़ें
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस राज्य में घटी कीमत