• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Ajay Singh
Written By
Last Modified: Sunday, 21 October 2018 (15:15 IST)

समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह

Ajay Singh
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान' को राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने का अभियान निरूपित किया है।
 
 
सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 15 साल तक स्वर्णिम, विकसित और समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते रहे। अब फिर ये कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है।
 
सिंह ने कहा कि यह अभियान पराजय के डर से शुरू किया गया है लेकिन जनता हकीकत जान चुकी है और वह बहकावे में नहीं आएगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दक्षिण गुजरात की दवा निर्माता कंपनी में लगी आग