• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. मोटिवेशनल
  4. सफलता के लिए हिंदू धर्म के 10 सबसे शक्तिशाली विचार
Written By WD Feature Desk
Last Updated : Monday, 26 February 2024 (16:43 IST)

सफलता के लिए हिंदू धर्म के 10 सबसे शक्तिशाली विचार

10 thoughts to be successful
10 thoughts to be successful: हिंदू धर्म जो जीवन जीने की एक कला के तौर पर जाना जाता है। यह व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए चार तरह के पुरुषार्थ बताता है और मोक्ष प्राप्त करने के लिए सैंकड़ों तरह के मार्ग बताता है। व्यक्ति जो जो मार्ग पसंद हो उस पर चलकर वह मुक्ति प्राप्त कर सकता है। आओ जानते हैं हिंदू धर्म के सबसे शक्ति शाली विचार जो आपको जीवन में सफल बना सकते हैं।
वेद, महाभारत, रामायण और गीता से संकलित विचारों की यहां सरल प्रस्तुति:-
 
1. तुम्हारे विचार ही तुम्हारे कर्म बनकर भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए अच्‍छा सोचो और अच्छा करो।
 
2. कर्म के अनुसार ही व्यक्ति को फल मिलता है। प्रारब्ध सहित कर्म कई प्रकार के होते हैं।
 
3. क्रोध और लोभ से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है और जब बुद्धि व्यग्र होती है तो तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है। 
 
4. मन की गति प्रकाश और ध्वनि की गति से भी तेज है। जो मनुष्‍य मन को नियंत्रण में नहीं रखता है वह खुद के शत्रु के समान कार्य करता है। 
 
5. जिस मनुष्य में संयम और संकल्प नहीं है वह धरती पर पशु के समान जीवन यापन करता है। संकल्प से ही लक्ष्य को साधा जा सकता है। ध्यान और योग से संकल्प और संयम साधा जा सकता है।
 
6. जो भोजन में मात्रा और शुद्धता नहीं देखता है वह शरीर को रोग ग्रस्त कर लेता है। सात्विक भोजन करना ही उत्तम भविष्‍य की गारंटी है।
 
7. दीर्घ सूत्री (किसी भी कार्य को टालने वाला या देर से करने वाला) जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता है। जो सोचा है उसे तुरंत ही करना चाहिए।
8. सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से आग जलती है, सत्य से वायु बहती है, सभी कुछ सत्य में ही प्रतिष्‍ठित है इसलिए सदा सत्य के साथ रहने वाला जीवन में कभी दु:ख नहीं पाता है।
 
9. विद्या और ज्ञान के समान कोई नेत्र नहीं। अज्ञान को जानकर आगे बढ़ने से जीवन में हर मुश्‍किलों का सामना किया जा सकता है। 
 
10. जीवन में निराश और हताश होकर कभी रुकना नहीं चाहिए। सदा आगे बढ़ते रहो और सदा सीखते रहो यही जीवन है।
ये भी पढ़ें
शनि कुंभ में अस्त, 12 राशियों का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क