Hanuman Chalisa

क्या आप मांगलिक है, तो कराएं मंगल ग्रह मंदिर में स्वतंत्र अभिषेक?

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2023 (10:30 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर में स्थित मंगल ग्रह के प्राचीन मंदिर में प्रति मंगलवार को मंगल दोष की शांति के लिए भोमयाज्ञ अभिषेक, पंचामृत अभिषेक, नित्य प्रभाव श्री मंगल अभिषेक, स्वतंत्र अभिषेक, समूह अभिषेक और हवनात्मक अभिषेक किया जाता है।
 
यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, विवाह कार्य में कोई रुकावट आ रही या दांपत्य जीवन सुखमय नहीं व्यतीत हो रहा है तो आप मंगल ग्रह के मंदिर में स्वतंत्र अभिषेक कराकर इस समस्या से मुक्ति हो सकते हैं।
 
सामूहिक अभिषेक में आपको मंदिर संस्थान की ओर से ही अभिषेक एवं पूजा की थाली और सामग्री दी जाती है। अभिषेक के बाद मंगल यंत्र, प्रसाद, मंगल चालीसा, मंगल देव का चित्र आदि भी आपको इसी के साथ भेंट कर दिया जाता है।
 
स्वतंत्र अभिषेक में अविवाहित हैं तो अकेला जातक और विवाहित हैं तो पति-पत्नी दोनों मिलकर यह अभिषेक संपन्न करा सकते हैं। सामूहिक अभिषेक की अपेक्षा यह अभिषेक थोड़ी देर तक चलता है अर्थात करीब सवा घंटा इस अभिषेक को करने में लगता है। इस अभिषेक की दक्षिणा सामूहिक अभिषेक से थोड़ी ज्यादा है परंतु ऐसा माना जाता है कि इससे तुरंत ही मंगल दोष दूर होकर जातक सुखी जीवन यापन करता है।
यहां पर विद्वान पंडितों की एक टीम यह अभिषेक कराती है। पंडित और विद्वानों की टीम में पंडित प्रसाद भंडारी गुरुजी हैं और प्रमुख पुरोहित केशव पुराणिक हैं। दोनों के ही सानिध्य में पंडितों की टीम पूजा और अभिषेक कराती हैं।
 
यदि आप यह अभिषेक कराना चाहते हैं तो आपको काउंटर से रसीद कटवाना होती है या आप चाहें तो ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोग अभिषेक कराने के लिए आते हैं और वेटिंग रूप में इंतजार करते हैं।
 
यदि भक्त अभिषेकम और दर्शन के लिए मंगल ग्रह मंदिर आना चाहते हैं, तो अब अभिषेकम बुक करना और घर बैठे ऑनलाइन भुगतान करना आसान है। ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए गूगल पर जाकर लिंक www.mangalgrahamandir.com पर क्लिक करने के बाद भक्तों को अभिषेक बुकिंग फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म को भरने के बाद आपको रसीद भी तुरंत मिल जाएगी। रसीद का स्क्रीन शॉट अपने पास सेव कर लें। यदि आप रसीद को अपने मोबाइल में सेव करके दिखाएंगे तो मंदिर में बुकिंग काउंटर पर अभिषेक तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा।

Show comments

सभी देखें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

हनुमान जयंती 2026: भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और सटीक विधि

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख