Hanuman Chalisa

देश का एकमात्र मंदिर जहां पर कई जगहों पर लगे हैं मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2023 (11:02 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner : जलगांव जिला के अमलनेर में देश का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। यहां पर प्रति मंगलवार को हजारों भक्त दर्शन और मंगल दोष की शांति के लिए आते हैं। इस मंदिर में भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए मंदिर संस्थान ने कई तरह की नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई है।
 
नि:शुल्क सुविधाओं में एक ओर जहां पार्किंग, जूते चप्पल, शुद्ध जल, मंगल टीका आदि के साथ ही वहीं हेल्थ चेकअप भी किया जाता है। भक्तों को गर्मी लगे इसलिए यहां पर फॉगिंग सिस्टम भी लगाया गया है। यहां की खास बात यह है कि यहां पर मंगलवार को भीड़ होने के बावजूद कोई वीआईपी दर्शन व्यवस्था नहीं है।
 
यदि आप किसी भी मंदिर में जाएं या कहीं भी जाएं तो एक समय बात आपके मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है। यदि आपके पास पॉवर बैकअप है तो काम चल जाएगा नहीं तो आप चार्जिंग पाइंट के लिए भटकते रहेंगे। परंतु मंगल देव के मंदिर यदि आप दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस मंदिर की खास बात यह भी है कि यहां पर कई जगहों पर मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग पाइंट भी बनाए गए हैं।
 
आप इन जगहों पर अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए रख सकते हैं। यहां पर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रहती है। यदि आप मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर कहीं चले भी जाते हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही यहां के सेवक भी चारों ओर निगरानी रखकर भक्तों का सहयोग करने के लिए सदा तत्पर रहते हैं। हालांकि आपको चाहिए कि आप अपने मोबाइल की निगरानी खुद करें।

पूरा पता है- मंगल ग्रह मंदिर, चौपड़ा रोड़, धनगर गली, अमलनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र-425401 | Mangal Grah Mandir, Chopra Rd, Dhangar Galli, Amalner, Maharashtra 425401

Show comments

सभी देखें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख