Hanuman Chalisa

Mangal Margi 2023: 13 जनवरी को मंगल वृष राशि में मार्गी, कैसी होगी 12 राशियों की जिंदगी

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (13:15 IST)
Mangal margi fal : ज्योतिष मान्यता के अनुसार लगभग ढाई महीने बाद मंगल 13 जनवरी 2023 शुक्रवार की रात को वृषभ राशि में करीब 12 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। सभी तरह के मांगलिक दोष की शांति महाराष्‍ट्र के जलगांव के पास अमलनेर मंदिर में होती है। आओ जानते हैं कि मंगल के मार्गी होने से क्या होगा आपकी राशि पर असर।
 
मेष राशि | Aries: मंगल आपकी राशि में दूसरे भाव में वक्री थे लेकिन अब मार्गी हैं जिससे आपको राहत मिलेगी। अब आप जिस समस्या का सामना कर रहे थे उससे मुक्ति मिलेगी। बस अब आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना है और सेहत का ध्यान रखना है। आर्थिक रूप से अब आप मजबूत होंगे।
 
वृषभ राशि | Taurus: मंगल आपकी राशि के प्रथम भाव में वक्री थे जो अब मार्गी होंगे। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वभाव में परिवर्तन होगा। किसी भी प्रकार के लेन देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ा सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में भी सावधानी रखें। हालांकि आप सभी समस्याओं से निपटने में सक्षम होंगे।
 
मिथुन राशि | Gemini: मंगल आपकी राशि के बारहवें भाव में वक्री थे और अब मार्गी हो रहे हैं। यानी आपको अब राहत मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको साझेदारी के व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा और दांपत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। सतर्क रहें।
 
कर्क राशि | Cancer: मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें में वक्री थे लेकिन अब मार्गी हो रहे हैं। अब आपको राहत मिलेगी और नौकरी या व्यापार में अब सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। सेहत में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर अब अच्छा होगा।
 
सिंह राशि | Leo sun sign: मंगल आपकी राशि के दसवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में अब उन्नति देखने को मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक सुख में विस्तार होगा। सर्जन, रियल एस्टेट और सेना से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
 
कन्या राशि | Virgo: मंगल आपकी राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। पिता और भाग्य का साथ मिलेाग। छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
तुला राशि | Libra: मंगल आपकी राशि के आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। वाद विवाद से दूर रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कुल मिलाकर इस अवधि में सतर्क रहें। हालांकि पहले की अपेक्षा घटना दुर्घटना, वाद विवाद में राहत मिलेगी।
 
वृश्चिक राशि | Scorpio: मंगल आपकी राशि के सातवें में मार्गी होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव में राहत मिलेगी। साझेदारी के व्यापार में भी अब पहले की अपेक्षा थोड़ा बहुत सकारात्मक देखने को मिलेगा। हालांकि नौकरी या खुद के व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको संयमित रहने की जरूरत है।
 
धनु राशि | sagittarius: मंगल आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे। सभी तरह के रोग में सुधार होगा। करियर में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे।
 
मकर राशि | Capricorn: मंगल आपकी राशि के पांचवें में मार्गी होंगे। करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार से संबंधों में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार के लिए मिलाजुला समय रहेगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius: मंगल आपकी राशि के चौथे भाव में मार्गी होंगे। भूमि, संपत्ति और वाहन में लाभ होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। माता की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।
 
मीन राशि | Pisces: मंगल आपकी राशि के तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप भाई-बहनों से संबंध में सुधार होगा। सेहत में भी सुधार होगा। धर्म और ज्योतिष की और रुझान बढ़ेगा। आप अपने क्षेत्र में अपने परिश्रम से सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।
 

Show comments

सभी देखें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

अगला लेख