Biodata Maker

कब है मकर संक्रांति, सूर्य कब होगा उत्तरायण, जानिए खास 10 बातें

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (10:03 IST)
Makar Sankranti 2022 सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होना ( uttarayan 2022 ) प्रारंभ हो जाता है। आओ जानते हैं कि कब है मकर संक्रांति और सूर्य कब होगा उत्तरायण।
 
 
1. 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को है मकर संक्रांति और इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होना प्रारंभ हो जाएगा। 6 महीने का समय उत्तरायण काल कहलाता है। भारतीय महीने के अनुसार यह माघ से आषाढ़ महीने तक माना जाता है।
 
2. इस दिन से शरद ऋतु अर्थात सर्दी के मौसम की समाप्ति की शुरुआत होना प्रारंभ हो जाती है। ऋतु और मौसम में परिवर्तन होने लगता है। 
 
3. उत्तरायण की वजह से रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। सूर्य के मकर राशि से मिथुन राशि तक के भ्रमण भ्रमणकाल को उत्तरायण काल कहा जाता है। इसके बाद सूर्य कर्क राशि से धनु राशि तक संचरण करता है इसे दक्षिणायन काल कहा जाता है। मान्यता है कि दक्षिणायन का काल देवताओं की रात्रि है। दक्षिणायन में रातें लंबी हो जाती है।
 
4. उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है इसलिए इस काल में सभी तरह के शुभ, संस्कार और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि उत्तरायण काल के दौरान किए गए कार्य शुभ फल देने वाले होते हैं।
 
5. उत्तरायण के मौके पर गंगा और यमुना नदी में स्नान का बड़ा महत्व है। स्नान के साथ ही जान और पुण्य करना भी शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण का काल जप, तप, साधना और सिद्धि के लिए अनुकूल होता है।
 
6. गुजरात में उत्तरायण या मकर संक्रांति के मौके पर पतंग के भव्य उत्सव का आयोजन होता है।
 
7.  कहते हैं कि सूर्य पूर्व से दक्षिण की ओर चलता है, तब सूर्य की किरणें खराब होती है, परंतु जब सूर्य पूर्व से उत्तर की ओर गमन करने लगता है, तब उसकी किरणें सेहत और शांति के लिए लाभदायक होती हैं। 
 
8. मकर सक्रांति या सूर्य के उत्तरायण होने व्रतों का समय समाप्त होकर तीर्थ और उत्सवों का समय प्रारंभ हो जाता है। 
 
10. गीता में उल्लेख है कि उत्तरायण में शरीर त्यागने वाले को मोक्ष प्राप्त होता है, जबकि दक्षिणायम में शरीर का त्याग करने वालों को पुन: जन्म लेना होता है।

Show comments

सभी देखें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Gudi padwa 2026: गुड़ी पड़वा कब है, क्या महत्व है इसका?

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

सभी देखें

13 March Birthday: आपको 13 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू नववर्ष उगादि और युगादि किस प्रदेश में मनाया जाता है?

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

अगला लेख