webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. opinion Poll on Madhya Pradesh election

मध्यप्रदेश चुनाव और शिवराज को लेकर क्या कहता है यह सर्वे...

Madhya Pradesh election
मध्य प्रदेश में इस साल होने जा रहे चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। यह दावा टाइम्स नाउ के एक ओपिनियन पोल में किया गया है।
 
इस ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा 230 विधानसभा सीट में से 153 सीट जीत सकती है। उसे पिछली बार के मुकाबले 12 सीटों का नुकसान होने की आंशका जताई गई है। मुख्यमंत्री के रूप शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता अब भी बरकरार है। उन्हें 61 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं। 
 

हालांकि कांग्रेस को भी कोई फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक पार्टी 51 सीट ही जीत पाएगी। पिछली बार कांग्रेस को यहां 58 सीट मिली थीं।
इस सर्वे में बहुजन समाज पार्टी की सीटें बढ़ती हुई दिख रही हैं। उन्हें इस विधानसभा चुनाव में 12 सीटें मिल सकती हैं।