• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Medha Patkar protest in Khalghat
Written By
Last Updated : Tuesday, 13 August 2019 (19:02 IST)

मेधा पाटकर का खलघाट पर धरना, हाईवे जाम

Medha Patkar
खलघाट। नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर और उनके कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खलघाट हाईवे पर धरना दिया। ये सभी सरदार सरोवर बांध भरने का विरोध कर रहे हैं। धरने में डूब प्रभावित इलाके के हजारों लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
 
धरनेे के चलते हाईवे जाम हो गया, जिसके चलत लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें अपना पूरा हक नहीं मिला और इसके पहले ही उन्हें उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है।
 
webdunia
सोमवार को बड़वानी में सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में एक बिजली के तार ने दो लोगों की जान ले ली थी। बिजली कंपनी की इस लापरवाही को लेकर भी लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।