Festival Posters

मध्यप्रदेश में ISIS से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, जबलपुर से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 7 दिन की रिमांड पर

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 27 मई 2023 (18:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में NIA ने फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। NIA ने जबलपुर में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर 3 संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जबलपुर से गिरफ्तार करने के बाद भोपाल पहुंची NIA टीम ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिस पर कोर्ट ने तीनों को 7 दिन  रिमांड पर सौंप दिया है।

जबलपुर से गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्ध सैयद ममूर अली, मो.आदिल खान और मो. शाहिद के  तार ISIS से जुड़े थे और NIA ने कार्रवाई कर पूरे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एनआईए के मुताबिक करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया  गया है। पकड़ा गया एक संदिग्ध के जबलपुर हाईकोर्ट से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि NIA की शुरुआती पूछताछ सैयद महमूद अली,मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद ने आईएसआईएस के मॉड्यूल के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। NIA की गिरफ्त में आए संदिग्धों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज के साथ हथियार और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए हैं। एनआईए जांच में समाने आया  है कि आरोपी फी साबिल्लाह नाम के ग्रुप से जुड़े हुए थे और बड़ी साजिश रच रहे थे।

एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से की गई पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गोला-बारूद के साथ ही अन्य हथियारों की खरीद कर रहे थे। NIA ने पिछले साल मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Show comments

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

LIVE: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

28 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान युद्ध के बीच क्रूड 112 डॉलर पार, आज से IPL 2026 की शुरुआत

हार्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ बोल गए ट्रंप! फिर बोले- मुझसे ऐसी गलतियां नहीं होती

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 2 समूहों में हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, धारा 144 लागू

अगला लेख