suvichar

Chandra grahan in india : वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज है, जानिए सूतक काल का समय क्या है?

वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब है, क्या है इसका सूतक काल और कहां दिखाई देगा यह

Webdunia
Lunar Eclipse in 2023 in Hindi: यह तो सभी जानते हैं कि चंद्रमा जब धरती की छाया से ढक जाता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को होने वाला है। चलिये जान लेते हैं कि यह चंद्र ग्रहण भारत में कितने बजे प्रारंभ होगा, विश्‍व में कहां कहां दिखाई देगा और क्या होगा इसका सूतक काल का समय।
 
चंद्र ग्रहण कब है?
5 मई 2023 शुक्रवार के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण है।
 
क्या है चंद्र ग्रहण का समय?
भारतीय समयानुसार रात्रि 8:45 पर पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जो रात्रि करीब 1 बजे समाप्त होगा।
 
उपच्छाया से पहला स्पर्श काल- रात्रि 08:45 पर।
परमग्रास चंद्रग्रहण काल- रात्रि 10:53 पर।
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल- रात्रि 01:00 बजे।
 
उपच्छाया ग्रहण की कुल अवधि- 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकंड है।
कौन-सा है यह चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण कई प्रकार के होते है जिसमें उपच्छाया ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण को प्रमुख माना जाता है। इस बार के चंद्र ग्रहण को उपच्छाया ग्रहण माना जा रहा है। यानी यह आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा।
 
चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय क्या है?
भारत में आंशिक या उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होता है। उल्लेखनीय है कि चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व इसका सूतक काल प्रारंभ हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति के कुछ मिनट बाद सूतक काल भी समाप्त हो जाता है।
 
कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण : 
- एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, पूर्वी अमेरिका, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर एवं अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण को बिना किसी टेलिस्कोप या उपकरण के देख सकते हैं।
 
- यह ग्रहण भारत, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर में भी दिखाई देगा। भारत में यह नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद एवं पुणे में नजर आएगा।
 
- इसके अलावा विदेश में यह चंद्र ग्रहण रोम, पेरिस, मैड्रिड, काहिरा, मास्को, बर्लिन, टोक्यो, बीजिंग, सिडनी, अबूधाबी, दुबई, रियाद, जेद्दा कराची और जोहानसबर्ग आदि शहरों में नजर आएगा।

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

अगला लेख