Dharma Sangrah

Lunar Eclipse 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले चंद्र ग्रहण की खास विशेषताएं क्या हैं?

Webdunia
Lunar Eclipse 2021 : 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा की तिथि के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आओ जानते हैं कि वर्ष के आखिरी चंद्र ग्रहण की क्या है खास विशेषता।
 
ALSO READ: Lunar Eclipse : 19 नवंबर को लगने वाला है वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण, इन 7 राशियों पर रहेगा प्रभाव
1. यह है उपच्छाया ग्रहण : ज्योतिषियों के अनुसार यह उपच्छाया चंद्रग्रहण है जिसे खंडग्रास और आंशिक चंद्रग्रहण ( Chandra Grahan 2021 ) भी कहा जा रहा है। 19 नवंबर के आंशिक चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद 4 दिसंबर 2021 पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा।
 
2. कहां दिखाई देगा : कहा जा रहा है कि यह ग्रहण कनाडा, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-दक्षिण अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा। भारत में ये आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर के अरुणाचल और असम के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
 
3. सूतक काल नहीं होगा मान्य : चूंकि भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
Lunar Eclipse 2021
4. 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण : नासा के अनुसार ये मौका 580 साल बाद आया है जबकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण ( anshik chandra grahan 2021 ) देखा जा सकेगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अब संभवत: 8 फरवरी, 2669 में होगा।
ALSO READ: Chandra Grahan 2021: 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा असर...?
5. कितने समय तक दिखाई देगा चंद्र ग्रहण : ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात होगा। भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी।
 
6. होंगी ये राशियां प्रभावित : इस चंद्र ग्रहण से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष पर नकारात्मक और तुला, कुंभ और मीन पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है।

Show comments

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

किन राशियों के लिए खास हो सकता है 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

अगला लेख