Dharma Sangrah

छोटी-छोटी बात पर हो रही है लड़ाई तो आजमाएं ये 3 रिलेशनशिप रूल्स

ये तरीके अपनाएं और जीवनसाथी को दोस्त बनाएं

WD Feature Desk
शनिवार, 11 मई 2024 (14:58 IST)
अगर आपके रिश्ते में भी समय के साथ पहले जैसी बात नहीं रही तो इन तरीकों को आजमाने से आप अपने पार्टनर का दिल दोबारा जीत सकते हैं।

Relationship tips for couples: जीवन में पति और पत्नी का रिश्ता सबसे स्पेशल होता है क्योंकि शादी के साथ यह हमेशा साथ रहने का कमिटमेंट होता है। हालांकि, ये भी सच है कि पूरी उम्र के सफर में कभी कोई प्रोब्लम न आए ऐसा नहीं हो सकता है। कपल्स के बीच छोटी-मोटी बातों पर कहा-सुनी या नोंक-झोंक आम है। ऐसे में  समय के साथ आपस का प्यार धीरे-धीरे कम होने लगता है। कभी-कभी आपस में ये खिंचाव इतना बढ़ जाता है कि आपस की परवाह भी कम होने लगती है।

अगर आपको भी लगता है कि आपके रिश्ते में भी अब पहले जैसी बात नहीं रही तो अपने पार्टनर का दिल दोबारा जीतने के लिए आप यहां बताती बैटन को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी और हैप्पी रिलेशनशिप के ये रूल्स और बनाएं अपने शादीशुदा रिश्ते को फिर से ताज़ा और हेल्दी।

बात करें मगर सही तरीके से:
आज अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बीच इंसान को अपने परिवार और अपने साथी से बात करने के लिए भी समय नहीं मिलता। इसी वजह से रिलेशनशिप में गैप आने लगती है और लोग अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाते। अगर आप अपने रिलेशनशिप को इस कारण से बर्बाद नहीं करना चाहते तो आपको अपने साथी को थोड़ा समय देने की ज़रूरत है। कोशिश करें कि काम के दौरान दिन में थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे से बात करें।

एक-दूसरे के सम्मान का ध्यान रखें:
अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए ज़रूरी है एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखें। झगडे के दौरान कभी भी ऐसी बातें ना बोलें जिनसे आपके पार्टनर के दिल को ठेस लगे या उन्हें अपमानित महसूस हो। इससे रिश्ते में सुलह की गुंजाईश कम हो जाती है।

सीक्रेट ना रखें
अपने साथी का विश्वास हासिल करें और खुद भी उनके ऊपर पूरा भरोसा करें। एक-दूसरे से बातें ना छुपाएं और बातें शेयर करें। इससे आप दोस्तों की तरह एक-दूसरे को भरोसा और सपोर्ट जीत सकेंगे।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

गुड़ीपड़वा, नवरात्रि और चेटीचंड त्योहार के 10 प्रमुख व्यंजन

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

World Tuberculosis Day 2026: विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस: जानें कारण, महत्व, लक्षण, उपचार और रोकथाम

World Water Conservation Day: विश्व जल संरक्षण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख