• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ramesh Powar, Mithali Raj, bowling coach
Written By
Last Modified: Wednesday, 28 August 2019 (15:27 IST)

Ramesh Powar के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, अब इंडिया 'ए' टीम के लिए करेंगे यह काम

Ramesh Powar
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने पोवार को अब इंडिया 'ए' टीम का गेंदबाजी कोच बना दिया है। 
 
भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' के बीच होने वाली सीरीज में पोवार को गेंदबाजी कोच चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक होगी। इस दौरान इंडिया 'ए' की टीम दो दिवसीय मैच और 4 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 
webdunia
41 वर्ष के पोवार इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच थे लेकिन महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को लेकर हुए विवाद के कारण उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 2 टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले थे।
ये भी पढ़ें
सोना और महंगा हुआ, चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड