• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: Wednesday, 2 January 2019 (16:26 IST)

आभूषण निर्माताओं की मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त तेजी के बीच आभूषण निर्माताओं की मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 30 रुपए चमककर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 100 रुपए चमककर 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


दुनियाभर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पीली धातु छह माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। लंदन का सोना हाजिर 4.35 डॉलर की तेजी के साथ 1,286.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अमेरिका का सोना वायदा भी 5.9 डॉलर की बढ़त के साथ 1,287.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 15.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक चीन के नकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों को आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका लग रही है, जिससे वे सुरक्षित निवेश को अधिक तरजीह दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें
अरुण जेटली का बजट 2016-17 : मुख्य बिन्दु Highlights