Biodata Maker

करवा चौथ पर यदि टूट जाए व्रत तो करें ये 3 उपाय, नहीं लगेगा पाप

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (18:57 IST)
Karva Chauth 2022 : करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। कई बार यह व्रत जाने अनजाने में टूट जाता है। ऐसे में मान्यता है कि व्रत टूटने से पाप लगता है और जिस भी मनोकामना से व्रत रखा गया है वह पूर्ण नहीं होती है। हालांकि यदि अनजाने में कोई व्रत टूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं लेकिन जानबूझकर तोड़ा या किसी गंभीर कारण से व्रत तोड़ना पड़ा है तो करले मात्र 2 उपाय, नहीं लगेगा पाप।
 
पहला उपाय : सबसे पहले तो आप भगवान और करवा माता और गौरी माता से इसके लिए क्षमा मांगे और उनके नाम की एक माला जपें और अंत में उनकी आरती उतारें।
दूसरा उपाय : मां गौरी और करवा माता की षोडशोपचार पूजा करें। षोडशोपचार पूजा अर्थात 16 क्रियाओं से पूजा करें। पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नेवैद्य, आचमन, ताम्बुल, स्तवपाठ, तर्पण और नमस्कार। पूजन के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा भी चढ़ाना चाहिए। इससे पूर्व अब देवी की मूर्ति बनाकर उनका पंचामृत से स्नान कराएं। फिर देवी की उनके विशेष मंत्रों से आराधना करने के बाद आरती करें।
 
तीसरा उपाय : किसी पंडित से पूछकर दान पुण्य करें और हवन कराएं। इस दौरान व्रत भंग की क्षमा मांगे। हवन के बाद प्रार्थना करते वक्त कहें कि जो हमारे द्वारा व्रत भंग हुआ था उसका दोष दूर करें और व्रत पूर्ण करें।

Show comments

सभी देखें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख