suvichar

चैत्र पूर्णिमा व्रत बुधवार को लेकिन हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को जानिए तिथि के मतभेद और सही डेट

Webdunia
Hanuman jayanti 2023 : हिन्दू माह के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव चैत्र मास की पूर्णिमा को है। पूर्णिमा तिथि को लेकर विद्वानों में मतभेद हैं। इसी के चलते कुछ विद्वानों के अनुसार 5 अप्रैल को और कुछ के अनुसार 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाए जाने की सलाह दे रहे हैं। आओ जानते हैं कि यह मतभेत क्यों हैं और इसकी सही डेट क्या है।
 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 5 अप्रैल 2023 को प्रात: 09:21:42 से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त : 6 अप्रैल 2023 को सुबह 10:06:36 पर।
 
नोट : पंचांगभेद और स्थानीय समय के अनुसार तिथि के प्रारंभ और समापन में 2 से 5 मिनट का अंतर रहता है।
मतभेद क्यों : उपरोक्त के अनुसार कुछ लोग मानते हैं कि पूर्णिमा तिथि जब 5 अप्रैल को प्रात: प्रारंभ हो रही है तो इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाना चाहिए परंतु उदयातिथि के अनुसार अधिकतर विद्वान 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाने की सलाह दे रहे हैं। 
ALSO READ: Hanuman janmotsav : हनुमान पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि
5 अप्रैल को रखें पूर्णिमा का व्रत : यदि आप पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो आपको 5 अप्रैल को ही व्रत रखना होगा क्योंकि इसी दिन पूर्णिमा के चांद के दर्शन होंगे तभी व्रत का पारण भी हो सकेगा। इसलिए व्रत रखने की सही डेट यही है।
 
6 अप्रैल को मनाएं हनुमान जन्मोत्सव : अधिकतर विद्वानों के अनुसार हनुमानजी का जन्मोत्सव 6 अप्रैल को मनाया जाना चाहिए क्योंकि इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ ही कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। हनुमानजी की पूजा अभिजित मुहूर्त में करना शुभ मना जाता है। इसी के साथ इस दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। अभिजित मुहूर्त और चित्रा नक्षत्र में ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसी दिन हस्त नक्षत्र के साथ ही हर्षण योग भी रहेगा।

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

Mata skandamata: नवरात्रि की पंचमी की देवी मां स्कंदमाता: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

अगला लेख