• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. snow avalanche in gulmarg
Written By
Last Modified: Thursday, 22 February 2024 (15:40 IST)

गुलमर्ग में बर्फीला तूफान, स्की कर रहे विदेशी नागरिक की मौत

jammu kashmir snowfall
Snowfall in Gulmurg : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चपेट में आकर एक विदेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में स्थि‍त गुलमर्ग में भारी हिमपात हो रहा है। हिमस्खलन ने कोंगडोरी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए। 
 
खबरों के अनुसार, स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए विदेशी पर्यटक वहां फंस गए। जानकारी मिलने पर सेना के जवानों ने जम्मू कश्मीर प्रशासन के गश्ती दल के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू किया। ‘स्की’ करने वाले 5 लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
 
गुलमर्ग में हिमस्खलन के चलते एक विदेशी की मौत, एक लापता
बताया जा रहा है कि बर्फ में कम से कम एक स्कीअर अभी भी फंसा हुआ है। हिमस्खलन की चपेट में आए सभी लोग विदेश नागरिक थे।
 
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। चिल्लई कलां के एक हफ्ते बाद हो रही बर्फबारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
किसान आंदोलन से जुड़े हैंडल X ने किए सस्पेंड, दावा, भारत सरकार ने दिए थे आदेश