Hanuman Chalisa

ट्विटर पर आने वाला है नोट्स फीचर, यूजर्स लिख पाएंगे लंबे लेख

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (17:21 IST)
कैलिफोर्निया। ट्विटर साल 2006 से एक माइक्रो-व्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहा है, जिसके माध्यम से लोग सीमित शब्दों के भीतर किसी भी मुद्दे पर अपने विचार लिखकर लोगों के साथ साझा कर सकते हैं। लेकिन, अब ट्विटर एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को 280 शब्दों के छोटे-छोटे 'ट्वीट्स' के बजाय ज्यादा अक्षरों में टेक्स्ट लिखने की अनुमति देगा।  
 
उल्लेखनीय है कि ट्विटर कुछ महीनों में अपने दुनियाभर के यूजर्स को बिल्ट-इन नोट्स फीचर देने वाला है। फिलहाल ये फीचर घाना, यूएस, यूके, कनाडा जैसे कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है, क्योकि अभी इसका परिक्षण चल रहा है। 
 
नोट्स फीचर के लिए एप में एक अलग सेक्शन होगा, जहां ट्विटर उपयोगकर्ता लंबा टेक्स्ट लिख पाएंगे, जिसे सेव करने के बाद किसी भी ट्वीट में एम्बेड (Embed) किया जा सकेगा। 
<

✨ Introducing: Notes ✨

We’re testing a way to write longer on Twitter. pic.twitter.com/SnrS4Q6toX

— Twitter Write (@TwitterWrite) June 22, 2022 >
ट्विटर यूजर्स के लिए ये सूचना बिल्कुल भी चौंकाने वाली नहीं है, क्योकि लंबे समय से इस फीचर को लाने की चर्चाएं चल रही थी। देखा जाए तो ये फीचर ट्विटर की 16 वर्षीय यात्रा में एक बहुत बड़ा बदलाव है। क्योकि, ट्विटर एक माइक्रो-व्लॉगिंग प्लेटफॉर्म होने की वजह से ही जाना जाता है। ट्विटर पर पहले अपने ट्वीट्स को 140 शब्दों के भीतर ही समेटना पड़ता था, जिसे बाद में बढ़ाकर 280 कर दिया गया था।
 
इस फीचर के भारत आने में 2-3 महीनों का समय लग सकता है। 
 
 
 

Show comments

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

सभी देखें

युद्ध में टेक इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान क्यों बना रहा है सॉफ्ट टारगेट और इसके पीछे क्या है रणनीति

मैक्रों ने ट्रम्प की 'ईरान नीति' की धज्जियां उड़ाईं, युद्ध और नाटो पर फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

Gemma 4: गूगल ने पेश किया अब तक का सबसे शक्तिशाली ओपन AI मॉडल; जानें इसकी खासियतें और इस्तेमाल का तरीका

राघव चड्ढा पर AAP का पलटवार, कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?

तमिलनाडु में भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, मायलापुर से चुनाव लड़ेंगी सौंदरराजन

अगला लेख