Hanuman Chalisa

क्या विराट कोहली ने अनुष्का से शादी कर एबी डीविलियर्स को दिया जवाब

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (12:39 IST)
अक्सर यह कहा जाता है कि एबी डीविलियर्स ने अपनी पत्नी डेनियल को ताजमहल के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। हाल ही यू ट्यूब चैनल को दिए गए इंटर्व्यू में एबी ने अपने प्रपोजल की पूरी कहानी बताई। एबी ने बताया कि प्रपोज करने से पहले वह अपने साथ फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स की टीम साथ ले गए थे ताकि उस बेहतरीन लम्हे को कैद किया जा सके। 
एबी ने बताया कि आईपीेल 2013 के शुरु होने से पहले उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने अंगूठी खरीद ली थी और दुनिया के आंठवे अजूबे ताजमहल के सामने डेनियल को प्रपोज करने का मन बना लिया था। प्रपोजल के बाद एबी ने डेनियल को बताया कि हमें टूर्नामेट के खत्म होने तक सेक्योरिटी गार्ड्स के बीच में ही रहना होगा। इस साल ही एबी और डेनियल की शादी हो गई। अभी तक उनके दो बच्चे भी हैं। 
 
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी ने हंसी मजाक में कहा कि शादी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूूरू के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने बाकी लोगों के लिए पैमाना बहुत ऊंचा कर दिया है। इसका जवाब हाल ही में एबी ने विराट कोहली की शादी के बाद दिया , उन्होंने कहा अनुष्का शर्मा से शादी करके विराट ने बहुत सही किया। 
 
इस टॉक शो में उनके बचपन के हीरो जॉंटी रोड्स भी थे। एबीडी बचपन से ही जोंटी रोड्स को अपना आदर्श मानते थे।  उन्होंने बताया कि उनके पास एक हरी कैप भी थी जिसपर पीले रंग से जोॆटी लिखा है। वैसे देखा जाए तो एबीडी इस युग के जोंटी रोड्स ही हैं। 
 

Show comments

सभी देखें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख