• Webdunia Deals

पुलिस ने स्पेन हमलों में मोरक्को के 3 संदिग्धों के नाम किए जारी

Last Modified Saturday, 19 August 2017 (11:33 IST)
Widgets Magazine

बार्सिलोना। ने आतंकी हमलों में मोरक्को के 3 संदिग्धों के जारी किए हैं। कातालोनिया की पुलिस ने उनकी पहचान मूसा कबीर (17), सईद आला (18) और मोहम्मद हयकामी (24) के तौर पर की है। पुलिस ने बताया कि वे चौथे यूनस अबू याकूब (22) की तलाश कर रही है।
 
स्पेन में वाहनों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की 2 घटनाओं में पुलिस ने शुक्रवार को अपनी जांच तेज कर दी थी। बार्सिलोना और कैम्ब्रिल्स में हुए इन हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 
हमले में कई देशों के दर्जनों नागरिक हताहत हुए हैं। कातालोनिया पुलिस के जोसेप लुईस ट्रेपरो ने शुक्रवार को टेलीविजन पर दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पुलिस को हमलों में 12 लोगों के शामिल होने की आशंका है जिनमें से 5 को पुलिस ने कैम्ब्रिल्स में मार गिराया था और 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य 3 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। (भाषा)
Read more on : पुलिस स्पेन हमला मोरक्को संदिग्ध नाम जारी Police Spain Attack Morocco Suspicious Name Release