• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. dog blessing people

मंदिर में आने वाले भक्‍तों को यह कुत्‍ता दे रहा आशीर्वाद, जमकर वायरल हो रहा वीडि‍यो

Temple
कुत्‍तों को हर कोई प्‍यार करता है, लेकिन अब सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडि‍यो और तस्‍वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपका दिल और भावुक हो उठेगा।

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में सिद्धटेक मंदिर के सामने बैठा एक कुत्‍तों यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्‍तों को अपना आशीर्वाद दे रहा है। यहां मंदिर में आने वाले लोग भी इस कुत्‍ते के सामने झुककर प्रणाम करते हैं और आशीर्वाद मांगते हैं।

यह वीडि‍यो सोशल मीडि‍या में जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अरुण लिमाडिया नाम के एक शख्‍स ने इसका वीडि‍यो बना लिया और फेसबुक पर पोस्‍ट किया। इसके बाद पूरे देश में यह वीडि‍यो वायरल हो गया है।

मंदिर की सीढियों के पास बैठा यह प्‍यारा सा कुत्‍ता आते-जाते लोगों को देख रहा है। बहुत ही आराम से बैठे इस कुत्‍ते के सामने लोग झुकते हैं प्रणाम करते हैं। इसके बाद कुत्‍ता भी किसी संत महात्‍मा की तरह उन्‍हें अपना एक पैर उनके सिर पर रखकर आशीर्वाद देता है। इसके साथ ही वह लोगों से हाथ भी मिलाता है।
ये भी पढ़ें
इंदौर में 101 टीकाकरण केन्द्र, 1 फ्रीजर में स्टोर होंगे 10000 डोज