Hanuman Chalisa

पेंटहाउस में आती थी विदेशी लड़कियां, बिना लाइसेंस के चलाता था कार, रीलबाज था, सॉफ्टवेअर इंजीनियर मर्डर में कई खुलासे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 मार्च 2026 (14:00 IST)
इंदौर में सॉफ्टवेअर इंजीनियर शंपा पाठक पांडे को कार से रौंदने वाले आरोपी मोहनीश चौधरी के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। जानकारी सामने आ रही है कि अब वो पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा है और अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। उसके बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है।

कहा जा रहा है कि पेंटहाउस में कई विदेशी युवतियां आती थीं। इसके साथ ही मोहनीश के पास वाहन का लाइसेंस नहीं होने की भी बात सामने आ रही है। मोहनीश बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। वो कुछ दिन पहले ही 18 वर्ष का हुआ है। बता दें कि महिला इंजीनियर शंपा पाठक पांडे की मौत के बाद आरोपी पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश किया गया।

विदेशी लड़कियां आती थी पेंट हाउस में : विवाद की जड़ में पेंटहाउस को लेकर रहवासियों की नाराजगी सामने आई है। सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पेंटहाउस में बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना रहता था। कुछ रहवासियों का कहना है की विदेशी महिलाएं वहां आती थीं और अंदर संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेंटहाउस में किस तरह के लोग आते-जाते थे।

मदद के लिए दोस्‍तों को बुलाया था मोहनीश ने : एक जानकारी ये भी सामने आई है कि घटना के समय आरोपी मोहनीश चौधरी ने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाने की कोशिश की थी लेकिन कोई भी वहां नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं जिनमें बिल्डिंग के चौकीदार की पत्नी रेणुका भी शामिल हैं। वहीं, मृतका शंपा के पति सौरभ सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अभी बाकी हैं जिन्हें जल्द दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले को मजबूत बनाने के लिए हर जरूरी सबूत और बयान जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपियों को कानून का फायदा न मिल सके।

पुलिस के सामने गिडगिडा रहा मोहनीश : पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाने में बंद मोहनीश अब अपने किए पर पछता रहा है। पूछताछ के दौरान वह कई बार भावुक हो गया और पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। जांच में यह भी सामने आया है कि मोहनीश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तेज रफ्तार में कार चलाने के वीडियो और धमकी भरे रील्स पोस्ट करता था। बताया जा रहा है कि उसके पास लाइसेंस भी नहीं है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों को जेल भेजा : इंदौर के निपानिया स्थित शिव वाटिका टाउनशिप में बुधवार रात हुए इस चर्चित हिट एंड रन मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस मामले में महिला इंजीनियर शंपा पाठक पांडे की मौत के बाद आरोपी पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्‍या है पूरा मामला : इंदौर में हादसे में जान गंवाने वाली शंपा पाठक इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनके पति सौरभ भी इसी क्षेत्र में काम करते हैं, दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आया था। बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे मोहनीश ने बिल्डर मुकेश बाहेती से दो पेंटहाउस खरीदे थे। यहां वे Airbnb के जरिए रूम किराए पर दे रहे थे, जिसका सोसायटी के लोग विरोध कर रहे थे। यहां विदेशी युवतियां भी आती थीं। इन्‍हीं सब को लेकर रहवासी विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के दौरान शंपा पाठक को आरोपियों ने कार से कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Show comments

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

सभी देखें

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

असम के बारपेटा में दहाड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- नहीं बनने देगे लव जेहाद व लैंड जेहाद की धरती

योगी सरकार की पहल से बदली हमीरपुर की कीर्ति की जिंदगी, 'प्रेरणा कैंटीन' से खड़ा किया खुद का व्यवसाय

युद्ध में टेक इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान क्यों बना रहा है सॉफ्ट टारगेट और इसके पीछे क्या है रणनीति

अगला लेख