Dharma Sangrah

इंदौर में जमकर बरसा पानी, टूट गया 61 साल का रिकॉर्ड

कमलेश सेन
शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (09:43 IST)
Indore rain update : मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही है। इंदौर में पिछले 24 घंटों में 171 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नदी नाले उफान पर है, सड़कें लबालब नजर आ रही है। लगातार हो रही तेज बारिश से सितंबर में एक दिन में बारिश का 61 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। आज हो रही बारिश से शहर का औसत बारिश का कोटा 929.4 मीमी) पूरा होने की संभावना है।
 
पिछले 24 घंटो में 171 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, इससे पहले 20 सितम्बर 1962 को 24 घंटे में 169.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी यह रिकॉर्ड 1896 का तोड़ दर्ज की गई थी।
 
इंदौर में 24 घंटो में दर्ज की बारिश जो 171 मिलीमीटर (6.8 इंच) ने इस तरह 61 साल में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैसे सितम्बर माह में औसत वर्ष 167.2 मिलीमीटर रहती है, 1954 में सितंबर माह में 766.8 मिलीमीटर (30.2 इंच) का रिकॉर्ड आज भी कायम है।

उल्लेखनीय है कि इस साल की कम बारिश ने सबको चिंता में डाल दिया था। किसान फसलों को लेकर चिंतित में थे, प्रदेश में मुख्यमंत्री बाबा महांकाल की शरण में बारिश की गुहार लगाने गए थे। आखिर इंद्र देवता ने मालवा - निमाड़ की सुनी और अमृत वर्षा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Show comments

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने बदली देवभूमि की डेमोग्राफी, बोले CM पुष्कर धामी

गुंडे सावधान! आम जनता को परेशान किया तो गुजरात पुलिस बनेगी 'हनुमान' : DCM हर्ष संघवी

Gujarat Govt का बड़ा फैसला: Class-1 अधिकारियों पर सख्त नियम लागू, रिटायरमेंट से पहले ही होगी कार्रवाई

Iran Israel War: डिमोना और अराद पर ईरान का मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, न्यूक्लियर साइट के पास तबाही

अगला लेख