Hanuman Chalisa

इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (15:40 IST)
Indore news in hindi : इंदौर जिले के पटाखा कारखाने में हफ्ते भर पहले हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 27 वर्षीय मजदूर की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की तादाद बढ़कर 3 पर पहुंच गई।

ALSO READ: मध्य प्रदेश : इंदौर के पटाखा कारखाना विस्फोट में झुलसे एक और मजदूर की मौत
चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में करीब 80 प्रतिशत झुलसे अर्जुन राठौर (27) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राठौर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
 
भट्ट ने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे दो अन्य मजदूरों-रोहित परमानंद (20) और उमेश चौहान (29) की पहले ही मौत हो चुकी है।
 
गौरतलब है कि इंदौर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगली इलाके में एक खेत में चलाए जा रहे कारखाने में 16 अप्रैल को रस्सी बम बनाए जाने के दौरान विस्फोट हुआ था। इस कारखाने में एक बार में केवल 15 किलोग्राम बारूद जमा करके रखने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन वहां इससे काफी ज्यादा मात्रा में बारूद जमा करके रखा गया था।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखा कारखाने का संचालक मोहम्मद शाकिर खान धमाके के बाद फरार हो गया था जिसे इंदौर शहर से 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

EPFO 3.0 New Rule: ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितनी है लिमिट और क्या है प्रोसेस, किन 32 बैंकों से टाइअप

Hormuz Strait : ईरान का 'अस्थायी युद्धविराम' से इनकार, ट्रंप ने दी नई डेडलाइन, अमेरिका-इजराइल के हमलों में तबाह हुआ तेहरान का पूरा पावर सेंटर, देखें मारे गए नेताओं की लिस्ट

चारधाम यात्रा को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य : पर्यटन मंत्री

सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली विधानसभा में घुसी अज्ञात कार, बैरियर तोड़कर बाहर भी निकली

सोना 1.51 लाख के पार, चांदी में भी जोरदार तेजी, देखें आपके शहर के रेट

अगला लेख