• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. BSC student committed suicide by hanging herself at Medicaps College in Indore
Last Updated : Thursday, 26 February 2026 (18:55 IST)

इंदौर में मेडीकैप्स कॉलेज की BSC की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, परिवार को नहीं पता क्‍यों उठाया ये कदम?

BSC student committed suicide by hanging herself at Medicaps College in Indore
इंदौर में युवाओं की आत्‍महत्‍या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक और छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना इंदौर के तिलक नगर की है। यहां रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा प्रथा पिता परीक्षित बढ़िका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा।

सूचना मिलने पर तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रथा सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी। बुधवार शाम वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे।

मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी की स्‍टूडेंट थी : प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं। शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी विवाद या कारण की जानकारी नहीं दी है। गुरुवार सुबह छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और तनाव या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। परिवार के विस्तृत बयान लिए जाने बाकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि छात्रा ने आखिर ऐसा कदम क्यो उठाया।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
होली पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सूरत में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल