Hanuman Chalisa

Indore Crime News: इंदौर में बी.टेक के छात्र की चाकू मारकर सरेराह हत्या, छात्रा समेत 4 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (11:55 IST)
Indore Crime News: इंदौर में बी.टेक (B.Tech) के एक छात्र की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय बीबीए छात्रा (BBA student) समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तान्या, छोटू, शोभित और रितिक के रूप में हुई है।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि बी.टेक के छात्र प्रभास उर्फ मोनू (22) की बुधवार तड़के उस वक्त चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी़, जब वह कार से अपने 4 दोस्तों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तान्या, छोटू, शोभित और रितिक के रूप में हुई है। डीसीपी के मुताबिक छोटू, शोभित और रितिक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। आनंद ने बताया कि तान्या (19) मूलत: खरगोन की रहने वाली है। वह इंदौर में बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ एक निजी कंपनी में नौकरी भी कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि तान्या और उसके 3 साथियों ने कार में सवार टीटू और रचित नाम के युवकों पर जानलेवा हमले की नीयत से यह 4 पहिया गाड़ी रास्ते में रुकवाई जिसमें प्रभास भी बैठा था। डीसीपी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में टीटू और रचित तो बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे प्रभास की चाकू लगने से हुए गंभीर घाव के कारण मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि हत्याकांड की मुख्य आरोपी तान्या की टीटू और रचित से दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनके बीच किसी वजह से मनमुटाव हो गया था। डीसीपी के मुताबिक इस मनमुटाव के चलते ही उन पर हमला किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

ईरान युद्ध के बीच बोले राजनाथ, पड़ोसी कर सकता है दुस्साहस, भारत हर चुनौती से निपटने को तैयार

ट्रंप के बयान से बाजार में भूचाल! तेल महंगा, सोना-चांदी धड़ाम

ट्रंप के 'हठ' और हॉर्मुज संकट के बीच पिसा भारत, खाद से लेकर खाने की थाली तक मंडरा रहा खतरा

ओरेकल में हाहाकार: रातों-रात खत्म हुईं 12,000 कर्मचारियों की JOB, क्या 'AI' खा रहा है आपकी नौकरी?

मारकंडेय यादव को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अगला लेख