Hanuman Chalisa

नीम करोली बाबा का जीवन परिचय और 5 शुभ संदेश

WD Feature Desk
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (15:45 IST)
Neem Karoli Baba
Highlights 
 
कौन थे नीम करोली बाबा।
नीम करोली बाबा का परिचय।
नीम करोली बाबा के संदेश जानें। 

ALSO READ: 11 सितंबर : चमत्कारिक बाबा नीम करोली की पुण्यतिथि, जानें 11 विशेष बातें
 
Neem Karoli Baba जीवन परिचय : नीम करोली बाबा का जन्म उत्तरप्रदेश के अकबरपुर गांव में 1900 के आसपास हुआ था। उनका वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। उन्हें 17 वर्ष की उम्र में ही सभी प्रकार के ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी। उनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद शर्मा था।

नीम करोली बाबा का विवाह 11 वर्ष की उम्र में ही हो गया था। सन् 1958 में बाबा ने अपना गृह त्याग दिया और साधुओं की भांति पूरे उत्तर भारत में विचरण करने लगे। उन्हें लक्ष्मण दास, हांडी वाले बाबा, तिकोनिया वाले, कम्बल वाले बाबा सहित कई नामों से जाना जाता है। वे बाल्यावस्था से ही हनुमान जी के उपासक थे। 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया था। 
 
यहां जानते हैं उनके द्वारा दिए गए 5 खास संदेश : 
 
1. नीम करोली बाबा के अनुसार भगवान की पूजा करने से मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः प्रतिदिन सुबह दैनिक कर्मों से निवृत्त होकर गंगाजलयुक्त पानी से स्नान करके जगत के पालनहार श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। 
 
2. नीम करोली बाबा कहते हैं कि हर व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, क्योंकि रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तथा ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-पाठ और मंत्र जाप करने से ईश्वर की विशेष कृपा उक्त व्यक्ति पर होती है।
 
3. प्रति‍दिन खाने से पूर्व भोजन का पहला निवाला गौ माता को देने की सलाह नीम करोली बाबा देते हैं। वे कहते हैं गौ माता में देवी-देवताओं का वास होता है। अत: गौ माता को भोजन देने से देवी-देवताओं की कृपा उस व्यक्ति पर बरसती है। और निरंतर धन की वृद्धि होती है। 
 
4. बाबा की मानें तो वे कहते हैं कि व्यक्ति को मौन रहने की कला सीखनी चाहिए, इससे ऊर्जा की हानि नहीं होती बल्कि अंतर्मन में ऊर्जा एकत्रित होती है। इससे व्यक्ति अपने जीवन में परिपक्व होने के साथ ही विवेकवान और बुद्धिमान बनता है।
 
5. मनुष्य को सभी के लिए मन में प्रेम का भाव रखना चाहिए और प्रेम के साथ-साथ सेवा भाव तथा हमेशा सच बोलना चाहिए, क्योंकि जिस जातक का व्यक्त्तिव अच्छा होता है वह समाज में सम्मान का धनी होता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Maharishi Dadhichi : दधीचि जयंती आज, पढ़ें उनके जीवन की 10 अनसुनी बातें
 

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अशोक अष्टमी: चैत्र नवरात्रि का वह पर्व जो मिटा देता है जीवन के समस्त शोक

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

अगला लेख