khatu shyam baba

Diwali Decoration Ideas with Paper: 5 मिनट में बनाएं सुंदर वॉल हैंगिंग

Webdunia
diwali decoration diy
दिवाली का त्यौहार नज़दीक आ गया है और आपके घर में भी दिवाली की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही होंगी। हर साल दिवाली खास होती है और अलग अंदाज़ में मनाई जाती है। आज के समय में दिवाली की काफी परंपरा और रीती रिवाज़ बदल चुके हैं। साथ ही बाज़ार में कई तरह के मॉडर्न गिफ्ट, फूड, पटाखे और डेकोरेशन आइटम आ गया है। लेकिन अपनी क्रिएटिविटी से घर को सजाना बहुत खास होता है। आप इस दिवाली अपने मंदिर या घर की दीवारों को सजाने के लिए इस diwali decoration ideas paper craft को ट्राई कर सकते हैं। 
दिवाली वॉल हैंगिंग की सामग्री
  • कुछ आइस क्रीम स्टिक
  • 4 कांच की चूड़ियां
  • हॉट ग्लू गन या फेवीक्विक
  • ग्लिटर पेपर
  • डबल टेप
  • कैंची
  • फैब्रिक कलर या वॉटर कलर
दिवाली वॉल हैंगिंग बनाने की विधि
-सबसे पहले आप चार आइस क्रीम स्टिक को पैरेलल रख लें। अब इसके बाद ऊपर भी वर्टीकल में आप 4 आइस क्रीम स्टिक को पैरेलल रख लें। अब इन्हें फेविकोल या फेवीक्विक की मदद से चिपका दें।

-इस प्रकार आप 4 तरह के ये डिजाइन बना लें। अब इन चारों को अलग अलग रंग से रंग दें। आप इसे कुछ घंटों के लिए सूखने के लिए रख दें।

-इसके बाद आप चूड़ी लें और वॉल हैंगिंग के कोने से चिपका दें। आप इसे हॉट ग्लू गन या फेवी क्विक की मदद से चिपका सकते हैं। -अब चूड़ी को दूसरी तरफ से काट लें। आप प्लास की मदद से चूड़ी को काट सकते हैं। चूड़ी को काटते समय बहुत ध्यान रखें और सावधानी से काम करें।

-चूड़ी के आधे सर्कल से आप ग्लिटर पेपर को उस शेप में काट लें। अब इसे वॉल हैंगिंग पर लगी चूड़ी पर चिपका दें। आप इसके किनारे में शाइनी टेप या लेस चिपका सकते हैं।

-इसके बाद आप वॉल हैंगिंग के पीछे डबल टेप चिपका सकते हैं। इसकी मदद से आप दीवार पर इन हैंगिंग को चिपका सकते हैं। चिपकाने के बाद आप कैंडल या दिया रख सकते हैं।
ALSO READ: Diwali Mandir Decoration Ideas: इस दिवाली घर के मंदिर को दें ये नए लुक

Show comments

सभी देखें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

अगला लेख