Hanuman Chalisa

गुरु पूर्णिमा 2022 : शुभ मुहूर्त में गुरु को दें यह उपहार, ऋषि-मुनि और बृहस्पति का मिलेगा आशीर्वाद

Webdunia
Guru Purnima 2022
 
गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:। गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
 
अर्थात्- गुरु ब्रह्मा, विष्णु और महेश है। गुरु तो परम ब्रह्म के समान होता है, ऐसे गुरु को मेरा प्रणाम।
 
वर्ष 2022 में गुरु पूर्णिमा (guru purnima) बुधवार, 13 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन गुरु का पूजन करके उनके चरणस्पर्श करने से ऋषि-मुनि और बृहस्पति देव प्रसन्न होकर हमें आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुजनों, शिक्षकों के पूजन के लिए समर्पित है जो हमें अच्छे संस्कार और शिक्षा देकर हमारे मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं। इस दिन आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी मनाई जाती है, अत: इस दिन गंगा स्नान तथा दान, उपहार (भेंट) आदि देने का भी काफी महत्व है। 
 
ज्योतिषियों की मानें तो इस बार गुरु पूर्णिमा पर कुछ खास योग बन रहे हैं। जिसमें रुचक, भद्र, हंस और शश नामक राजयोग बन रहे हैं, जो कि काफी अच्छे माने जाते हैं। इतना ही नहीं गुरु पूर्णिमा के दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि स्थिति में है। 
 
इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में गुरु को उपहार देने से जीवन में खुशहाली आती है। जब गुरु प्रसन्न होकर हमसे खुश होते हैं तब हमारे ऋषि-मुनि और देवगुरु बृहस्पति भी अपना आ‍शीष हमें प्रदान करते हैं। आइए यहां जानते हैं इस गुरु पूर्णिमा पर जब आप अपने गुरुजी का आशीर्वाद लेने जाएं, तब उनका पूजन करके अपनी राशि अनुसार उन्हें कुछ न कुछ उपहार अवश्य दें, आपको निश्चित रूप से उनका आशीर्वाद मिलेगा। 
 
यहां जानिए राशिनुसार क्या दें उपहार- Guru Purnima Gift Ideas 2022
 
मेष- अन्न के साथ मूंगा।
 
वृषभ- चांदी।
 
मिथुन- शॉल।
 
कर्क- चावल।
 
सिंह- पंचधातु से निर्मित सामग्री।
 
कन्या- डायमंड।
 
तुला- कम्बल भेंट करें।
 
वृश्चिक- माणिक।
 
धनु- स्वर्ण।
 
मकर- पीला वस्त्र।
 
कुंभ- सफेद मोती।
 
मीन- हल्दी और चना दाल।



Show comments

सभी देखें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

अगला लेख