shiv chalisa

एक पेड़ पर 40 तरह के फल, कीमत सुनकर कान खड़े हो जाएंगे

Webdunia
एक पेड़ पर आपने भी एक ही प्रकार के फल देखें होंगे। सुनकर हर कोई आश्‍चर्य होगा कि एक पेड़ पर 40 तरह के फल कैसे लग सकते हैं। हालांकि लगातार बढ़ती आधुनिक तकनीक के चलते आज यह भी संभव है। आज खेती के क्षेत्र में यह 'ट्री ऑफ 40' के रूप में संभव हो सका है। पूरी दुनिया में यह पेड़ चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि यह ग्राफ्टिंग की वजह से संभव हो सका है। आइए जानते हैं क्‍या है ग्राफ्टिंग ?
 
ग्राफ्टिंग मानव निर्मित तकनीक है। जी हां, इसे अमेरिका के सेराक्‍यूज विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन का आइडिया है। हालांकि इस पेड़ को पूरी तरह से भरपूर होने में करीब 9 साल का वक्‍त लगा है। इस पेड़ की कीमत सुनकर हर कोई हैरान है। इस पेड़ की कीमत लगभग 19 लाख रूपए है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जो अपने पेशन को फॉलो करते हैं वह अधिक इनोवेटिव सोच पाते हैं। ऐसा ही सैम वॉन के साथ भी हुआ। उन्‍हें खेती में अधिक दिलचस्‍पी थी। इस वजह से आज वह यह करिश्‍मा कर सकें। 
 
पेड़ की खासियत 
इस पेड़ पर बादाम, चेरी, आडू, खुबानी, केले, संतरा, अनार, नाशपति, अंगूर, सहित अन्‍य 40 फल लगते हैं। साथ एक साथ 3 तरह के अलग-अलग रंग के फूल भी एक साथ नजर आते हैं। 
 
लीज पर लिया बगीचा 
 
यह पेड़ अमेरिका के एक बगीचे में मौजूद है, जो फंड की कमी के चलते बंद होने जा रहा था। उस बगीचे में करीब 200 तरह के पौधे मौजूद थे। बंद हो रहे इस बगीचे में सैम ने एक उम्‍मीद का बीच डाल दिया और आज न्‍यूयॉर्क के कृषि प्रयोगशाला के बगीचे में 'ट्री ऑफ 40' के नाम से एक प्रसिद्ध पेड़ है। जी हां, सैम ने इस बगीचे को लीज पर ले लिया।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

अगला लेख