Hanuman Chalisa

फलाहारी थाली पीठ कैसे बनाते हैं, नोट कर लें ये सरल विधि

Webdunia
Thali peeth Recipe
 
सामग्री :Thali peeth Ingredient
 
250 ग्राम साबूदाना, 1/2 कटोरी भूने हुए मूंगफली दाना, 1 खीरा ककड़ी, 2 पतली हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच शकर, देसी शुद्ध घी, सेंधा नमक स्वाद के अनुसार, 1/4 कटोरी बारीक कटा हरा धनिया।
 
विधि : Falahari Thali peeth Recipe
 
- अगर आप व्रत-उपवास रख रहे हैं तो फलाहारी थाली पीठ बनाने के लिए 250 ग्राम साबूदाने को एक-दो घंटे के लिए भीगो कर रख दें। 
 
- भूने दाने के छिलके उतार लें और मिक्सी में पीस लें। 
 
- अब ककड़ी को छिलकर कद्दूकस करके उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ दें। 
 
- उपरोक्त सभी सामग्री साबूदाने में डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर उसे गूंथ लें। 
 
- तैयार मसाले की थोड़ी बड़ी साइज की लोई बना लें। 
 
- अब हथेली पर घी या पानी की सहायता से उसे थाप कर पूरी या पूरी से थोड़े बड़े आकार में तैयार कर लें। 
 
- इसे अधिक पतली रोटी की तरह न करें, थोड़ी मोटी रहने दें। 
 
- अब कड़ाही में 1/2 छोटा चम्मच घी गरम करके थोड़ा-सा जीरा डालें और उसमें थाली पीठ रख दें।
 
- इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें। जरूर‍त हो तो ऊपर से और घी साइड की किनारों से छोड़ें। 
 
- दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के पश्चात व्रत में खाने योग्य गरमा-गरम स्वादिष्‍ट फलाहारी थाली पीठ सर्व करें। 
 
- परोसते समय हरी चटनी या दही का रायते भी सर्व करें।

ALSO READ: Sawan 2022: सावन व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे के पकोड़े, जानें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

वर्तमान में जीने वाले : एक पद्य कथा

एक सामयिक व्यंग्य: विश्वशांति का महायुद्ध

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जयंती, जानें सिख धर्म में उनका योगदान

प्रेम कविता: जिनके लिए

World Health Day Slogans: विश्‍व स्वास्थ दिवस पर 10 बेहतरीन स्लोगन्स और प्रभावशाली प्रेरक नारे

अगला लेख