Festival Posters

सूर्य ग्रहण के कारण कब से कब तक मनेगी दिवाली, जानिए सही जानकारी

Webdunia
Diwali par surya grahan kab hai: प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है, परंतु इस बार अमावस्या पर सूर्य ग्रहण रहेगा। 25 अक्टूबर 2022 को अमावस्या रहेगी। ग्रहण काल में कोई भी त्योहार या मांगलिक कार्य नहीं करते हैं। ऐसे में दीपावली का पर्व कब से कब तक मनाया जाएगा? दिवाली के त्योहार को लेकर क्या कहता है पंचांग? आओ जानते हैं।
 
कब है सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 | Solar Eclipse October 2022: सूर्य ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के पहले और बाद तक सूतक काल रहता है। हालांकि इसके सूतक काल का असर भारत पर नहीं होगा।
 
कहां दिखाई देगा (solar eclipse visible): भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में बेहद आंशिक रहेगा, अत: सूतक मान्य नहीं रहेगा।
दीपावली कब है | Diwali kab hai 2022 : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रहेगा। पंचांग भेद से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी।
 
कब से कब तक मनाई जाएगी दीपावली | Kab se kab tak manaya jayega deepavali: दरअसल 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि शाम 05:29:35 बजे तक रहेगी इसके बाद अमास्या प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को 04:20:38 पीएम तक रहेगी। ऐसे में 24 अक्टूबर को पूरी रात दीपावली का पर्व मना सकते हैं। दीपावली की पूजा अमावस्या तिथि की रात में ही होती है। 25 अक्टूबर की रात को यह तिथि नहीं रहेगी। यानी 24 अक्टूबर को शाम 05:29:35 से दीपावली का पर्व सूर्य ग्रहण के पहले तक मनाया जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

गणगौर ईसर-गौरी की अमर कथा: प्रेम, परीक्षा और सुहाग का वरदान

Mata chandraghanta: नवरात्रि की तृतीया देवी मां चंद्रघंटा: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

गणगौर तीज 2026: सुहाग और सौभाग्य का महापर्व, जानिए महत्व और पूजा विधि

सौभाग्य सुंदरी व्रत क्यों रखा जाता है? जानिए इसका महत्व और उपवास के नियम

अगला लेख