• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. Diwali ke upay
Written By
Last Modified: Friday, 21 October 2022 (15:31 IST)

दिवाली के 5 अचूक उपाय, तुरंत ही भाग्य चमकाए

kalika mata puja
Diwali 2022: 24 अक्टूबर 2022 कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का महापर्व मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय जरूर करें। उनकी कृपा से घर परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। इसी के साथ सभी तरह के संकट दूर करने के ज्योतिष उपाय भी जान लें।
 
1. माता लक्ष्मी के उपाय : महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को पांच कमल के फूल अर्पित करें और पांच दीपक जलाएं। घर में दिवाली के दिन मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर के आगे घी का नौ बत्तियों वाला दीया जलाएं।
 
2. दान : दीपावली के दिन किसी भी मंदिर में झाड़ू का दान करें। इसी के साथ किसी किन्नर, सफाईकर्मी और गरीब को भी यथाशक्ति जो दान कर सकते हैं वह करें।
3. तिजोरी : दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख लें। इसी के साथ ही दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में एकाक्षी नारियल रखें। पूजा के बाद तिजोरी में रखें।
 
4. पीपल पूजा : दिवाली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। उसकी पूजा और परिक्रमा करें और सीधे घर लौट आएं फिर मुड़कर न देखें।
 
5. हनुमान पूजा और काली पूजा : दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में जाकर आटे के दीये जलाएं। हो सकते हैं 11 दीये जलाएं जो बरगद के पत्ते पर रखे हुए हों। माता काली के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें और उन्हें काली चुनरी अर्पित करें।
ये भी पढ़ें
धनतेरस 2022 के शुभ मुहूर्त, पूजा की सरल विधि, धन्वंतरि मंत्र और उपाय सहित समस्त सामग्री