Hanuman Chalisa

World Sleep Day : क्यों नहीं आती है गहरी नींद, जानिए 8 कारण

Webdunia
पूरे दिन के काम और थकान के बाद एक अच्छी नींद पर सभी का हक है, लेकिन कई लोगों को रात में गहरी नींद नहीं आ पाती। वैसे तो इसकी कई वजह हो सकती है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजें जिनका ध्यान रखने पर आपको अच्छी नींद जरूर आएगी- 
 
1 रोज सुबह उठकर कसरत करनी चाहिए।
 
2 अच्छी नींद लेने के लिए कभी भी दिन में न सोएं और सोने से कुछ देर पहले एल्कोहल या कैफीन का सेवन भूलकर भी न करें।
 
3 धूम्रपान न करने से भी नींद अच्छी आती है क्योंकि सिगरेट में पाए जाने वाला निकोटिन नींद में बाधा उत्पन्न करता है।
 
4 कई प्रकार के ड्रग्स भी आराम की नींद लेने में बाधक सिद्ध होते हैं।
 
5 अगर आप शाम को कसरत करेंगे तो आपको सोने में परेशानी हो सकती है।
 
6 जिन महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें अक्सर नींद कम आती है। इसलिए शरीर में आयरन की कमी का विशेष ख्याल रखें।
 
7 सुबह जब आप उठें तो सूर्य की तेज रोशनी को कमरे में अंदर आने दें। क्योंकि सही प्रकाश की वजह से शरीर को सही ऊर्जा मिलती है।
 
8 एक बात और ध्यान रखें कि रात को सोते वक्त बेडरूम में रोशनी कम ही रहनी चाहिए, जिससे अच्छी और भरपूर नींद आ सके।
 
तो जनाब अच्छी व गहरी नींद लीजिए और फिर जिंदगी को पूरी ऊर्जा के साथ जी लेने के लिए खुद को तैयार पाइए। 

ALSO READ: World Sleep Day 2021 : हमेशा सेहतमंद रहना है तो अच्छी नींद है जरूरी, जानिए 5 खास बातें

ALSO READ: आप नींद के बारे में कितना जानते हैं? कम नींद लेने से सेहत को होंगे ये नुकसान

Show comments

सभी देखें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नक्सल मुक्त भारत की सफलता के बाद अब नई चुनौती

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही