• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. murder on Singhu border
Written By
Last Updated : Friday, 15 October 2021 (10:57 IST)

सिंघु बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से हत्या, किसान मंच के पास बैरिकैड पर लटका मिला शव

Singhu border
नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर किसान मंच के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हाथ काटकर युवक के शव को  बैरिकैड से लटका दिया। बताया जा रहा है कि युवक के शव को 100 मीटर तक घसीटा भी गया है और उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी हैं।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, निहंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दावा किया जा रहा है कि निहंगों ने गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के आरोप पर उस युवक की हत्या कर दी थी। युवक की बेरहमी से हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है।
 
शव मिलने के बाद सिंघु बार्डर पर हड़कंप मच गया। आंदोलनकारियों में शुरू में पुलिस को मुख्य मंच के पास जाने से रोकने का भी प्रयास किया। हालांकि, बाद में पुलिस ने शव बरामद कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

डीएसपी हंसराज ने बताया कि आज तड़के करीब 5 बजे जिस स्थान पर किसानों का धरना चल रहा है वहां एक शव हाथ, पैर कटा हुआ पाया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि, नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर 2020 से हजारों की तादाद में किसान दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंघु बॉर्डर आंदोलन का केंद्र बना हुआ है।
ये भी पढ़ें
कानपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, तालाब में गिरे 5 डिब्बे, इन ट्रेनों पर पड़ा असर...