Hanuman Chalisa

टीम इंडिया को इंग्लैंड में बड़ा झटका, रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित

Webdunia
रविवार, 26 जून 2022 (08:06 IST)
लंदन। टीम इंडिया को इंग्लैंड में उस समय बड़ा झटका लगा जब टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए। रोहित को टीम होटल में आईसोलेशन में रखा गया है।
 
शनिवार को रोहित का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित शर्मा इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
 
बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में कोविड​​-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। रविवार को उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।

रोहित ने लीसेस्टर के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं की।
 
अगर रोहित शर्मा की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो फिर वे 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

Show comments

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

यूपी में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को दूसरा मौका, योगी सरकार फिर खोलेगी पोर्टल

उत्‍तर प्रदेश के तराई में आई श्वेतक्रांति, 51 हजार महिलाएं बनीं उद्यमी, 1500 गांवों में फैला दूध कारोबार

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

अगला लेख