Hanuman Chalisa

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 2371 नए मामले, 10 संक्रमितों की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (01:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 2371 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई तथा 10 लोगों की मौत हो गई।कुल मामले 80,14,823 पहुंच गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 1,48,015 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में वायरस के कारण मृत्यु दर 1.84 फीसदी है जबकि संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.95 प्रतिशत है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में कुल मामले 80,14,823 पहुंच गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 1,48,015 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में गुरुवार को 2229 मामले मिले थे और चार लोगों की जान गई थी। मुंबई में 365 नए मरीज़ मिले हैं और दो संक्रमितों की मौत हुई है।

पुणे और सतारा जिलों में कोविड के कारण दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है जबकि ठाणे, नवी मुंबई, व नासिक महानगरपालिकाओं और सोलापुर जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। राज्य में वायरस के कारण मृत्यु दर 1.84 फीसदी है जबकि संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.95 प्रतिशत है।

बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 2914 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जबकि संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 78,50,808 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 16,000 है।

दिल्ली में कोरोना के 601 नए मामले, 2010 मरीज उपचाराधीन : दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 601 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 3.64 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में कोविड-19 महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 19,43,026 मामले सामने आ चुके हैं और 26,289 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में कहा गया कि एक दिन पहले 16,499 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण के 520 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी। बुलेटिन में कहा गया कि वर्तमान में दिल्ली में कोविड के 2,010 मरीज उपचाराधीन हैं।(एजेंसियां)

Show comments

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

मध्य पूर्व युद्ध : ऊर्जा संकट का संवेदनशील देशों पर सर्वाधिक असर

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

'एक भी दुश्मन सैनिक जिंदा नहीं बचना चाहिए': ईरानी सेना प्रमुख ने कमांडरों को जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा

अगला लेख