shiv chalisa

महाराष्ट्र : सब वेरिएंट BA4, BA5 के 23 नए मामले, मरीजों की कुल संख्या हुई 49

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (22:28 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के उपस्वरूप बीए.4 और बीए.5 के 23 मामले सामने आने से ऐसे मरीजों की संख्या 49 हो गई। 49 मामलों में से 28 मुंबई के, 15 पुणे के, चार नागपुर के और दो ठाणे के थे। प्रयोगशाला में एक जून से 18 जून के बीच 364 नमूनों की जांच की गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई स्थित कस्तूरबा अस्पताल केंद्रीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार 23 मामलों में बीए.5 के 17 और बीए.4 के छह मरीज हैं। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे में इन मरीजों की रिपोर्ट का विश्लेषण कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि पुष्टि वाले 49 मामलों में से 28 मुंबई के, 15 पुणे के, चार नागपुर के और दो ठाणे के थे। कस्तूरबा प्रयोगशाला में एक जून से 18 जून के बीच 364 नमूनों की जांच की गई।

मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 840 नए मामले आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमितों की कुल संख्या 11,04,600 और मृतक संख्या 19,594 हो गई है। एक दिन पहले संक्रमण के 1898 मामले आए थे।

बीएमसी के बुलेटिन में बताया गया कि मुंबई में 92 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 10,72,963 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 12,043 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 7733 जांच के साथ अब तक 1,74,59,528 नमूनों की जांच की गई है।(भाषा)

Show comments

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 2 समूहों में हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, धारा 144 लागू

यूपी के किसानों के लिए राहत, अब इस टोल-फ्री नंबर पर दें फसल के नुकसान की जानकारी

बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा : योगी आदित्यनाथ

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, 6.15 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

जनता के नेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी की छवि और निखरी

अगला लेख