Hanuman Chalisa

ये हैं ‘पोस्‍ट कोरोना’ ‘लॉन्‍ग टाइम’ लक्षण, अगर आपको भी है तो है चिंता के विषय

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:44 IST)
कोरोना से ठीक तो हो गए, लेकिन इसके बाद होने वाले साइड इफैक्‍ट ने लोगों को अब परेशान कर रखा है। एक र‍िसर्च में सामने आया है कि ठीक हो चुके मरीजों के बीच थकान सबसे आम लक्षण था। उन्होंने कोविड के 50 से ज्यादा लंबे समय तक रहने वाले प्रभावों का खुलासा किया।

ये लक्षण ठीक होने के हफ्तों या महीनों तक रह सकते हैं। Houston Methodist के रिसर्च में लंबे समय तक रहने वाले इन लक्षणों में सबसे आम थकान 58 फीसद, उसके बाद सिर दर्द 44 फीसद, ध्यान विकार 27 फीसद, बालों का नुकसान 25 फीसद, सांस की कमी 24 फीसद, स्वाद का नुकसान 23 फीसद और सूंघने की हानि 21 फीसद था।

शोधकर्ताओं का कहना है कि दूसरे लक्षण लंग की बीमारियां जैसे खांसी, सीने में बेचैनी, स्लीप एपनिया और पल्मोनरी फाइब्रोसिस, कार्डियोवैस्कुलर रोग जैसे मायोकार्डिटिस, टिन्निटस, रात में पसीना से जुड़े थे। शोधकर्ता न्यूरोलॉजिकल लक्षण जैसे डिमेंशिया, डिप्रेशन की मौजूदगी को पाकर भी हैरान रह गए।

रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने 18,251 प्रकाशनों की जांच की, जिसमें से 15 रिसर्च को अंतिम विश्लेषण के लिए चुना गया। साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम ने ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोप, चीन, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और मेक्सिको में किए गए रिसर्च से 47,910 मरीजों का विश्लेषण किया।

रिसर्च में सीटी स्कैन, ब्लड क्लॉट का जोखिम, सूजन की उपस्थिति, एनीमिया और संभावित हार्ट फेल्योर के संकेतक, बैक्टीरियल इंफेक्शन और लंग क्षति समेत कई पैमानों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने पाया कि 80 ठीक हो चुके वयस्‍कों में कम से कम लंबे समय तक एक लक्षण था जो हल्का, मध्यम या गंभीर कोविड-19 संक्रमण के बाद हफ्तों से लेकर महीनों तक रहा। कुल मिलाकर, टीम ने 55 निरंतर रहने वाले लक्षणों, संकेतों और लैब पैरामीटर की पहचान की। शोधकर्ताओं ने माना कि हो सकता है दूसरे प्रभावों की अभी तक पहचान न की गई हो।

उन्होंने कहा कि हर लक्षण को अलग से और दूसरे लक्षणों के साथ जोड़कर समझने के लिए और रिसर्च की जरूरत है। इसकी वजह साफ नहीं है कि क्यों कुछ मरीजों को कोवड-19 के बाद लंबे समय तक लक्षणों का सामना होता है। उनके रिसर्च के अगले चरण में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर कुछ लोगों को लॉन्ग कोविड के लिए ज्यादा संवेदनशील क्या बनाती है।

Show comments

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

अगला लेख