Hanuman Chalisa

Corona India Update : 1 दिन में कोरोना के 2539 नए मामले, 60 लोगों की मौत, रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (12:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 2539 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,01,477 हो गई। देश में 60 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,132 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 30,799 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 60 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,132 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 30,799 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,012 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.35 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.42 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 4,24,54,546 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 60 मामले सामने आए, जिनमें से 50 मामले केरल के थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

'घायल हूं इसलिए घातक हूं': राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- 3 आरोप, एक भी सच नहीं

LIVE: कतर का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध में मध्यस्थता से किया इनकार

भारत को वह हार्मुज़,जो चीन को तबाह कर सकता है...!

पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

अगला लेख