Hanuman Chalisa

शुरू हुआ अभियान, 18 साल से ज्यादा के लोगों को मुफ्त लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (15:03 IST)
नई दिल्ली। देश में 18 साल और उससे अधिक आयु के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक शुक्रवार से मुफ्त लगवा सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 75 दिन का एक विशेष अभियान शुरू किया है।
 
कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को निर्माण भवन में टीकाकरण शिविर में ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की। शिविर के बाहर कई अधिकारी तथा कर्मचारी एहतियाती खुराक लेने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।
 
Koo App
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अभी तक 18 से 59 साल की 77.10 करोड़ पात्र आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को एहतियाती खुराक दी गई हैं। हालांकि, 60 साल से अधिक उम्र के 16.80 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से 25.84 प्रतिशत लोग एहतियाती खुराक ले चुके हैं।
 
एक अधिकारी ने पहले कहा था, 'भारत की अधितर आबादी ने नौ महीने पहले अपनी दूसरी खुराक लगवा ली थी। आईसीएमआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों के अनुसार, टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद लगभग छह महीने में ‘एंटीबॉडी’ का स्तर कम होने लगता है और एहतियाती खुराक लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।'
 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को हुई बैठक में राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न यात्रा मार्गों, साथ ही कार्यालय परिसरों, रेलवे स्टेशन, स्कूल और कॉलेज में विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का आग्रह किया था, ताकि 18 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक दी जा सके।
 
राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को चार धाम यात्रा, अमरनाथ यात्रा, कांवड़ यात्रा के मार्गों पर और बड़े मेलों तथा सम्मेलनों में भी विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का सुझाव दिया गया है।

Show comments

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?

NASA के Artemis Mission ने रचा इतिहास, चांद के करीब पहुंचे अंतरिक्ष यात्री, मिशन में हुआ यह बड़ा खुलासा

LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के 'धाकड़' धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो

अगला लेख